नेपाल से एक बड़ी राहत और बचाव की खबर सामने आ रही है. नेपाली सेना ने त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे करीब 350 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. यह एक बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन था, जिसे सेना के जवानों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया. हालांकि, राहत कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है क्योंकि टनल के भीतर अभी भी लगभग 100 मजदूर फंसे हुए हैं.