नीना गुप्ता ने शादी और बॉडी-शेमिंग को लेकर पूछे जाने वाले निजी सवालों पर बेबाक अंदाज में जवाब दिया. प्रेग्नेंसी से जुड़े कमेंट्स पर उन्होंने मजाकिया पलटवार करते हुए कहा, “हां, मैं प्रेग्नेंट हूं.” एक्ट्रेस जल्द वेब सीरीज ‘चुंबक’ में नजर आएंगी. सीरीज को आतिश कपाड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है.