महाराष्ट्र की राजनीति में अहम खबर आई है कि एनसीपी के शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. इस बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सुप्रिया सुले ने इस आधिकारिक बैठक की पुष्टि की है. यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच संवाद और समझ बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.