महाराष्ट्र में नासिक शहर के अडगांव इलाके में डॉ. वसंतराव पवार मेडिकल कॉलेज में सोमवार, 27 अप्रैल को लिफ्ट में सिर फंसने की वजह से एक महिला कर्मचारी ज्योति शिवाजी अहिरे गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह घटना कॉलेज के सर्जरी डिपार्टमेंट में हुई. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि महिला सर्जरी के दौरान इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट के ड्रम ले जाने वाली होइस्ट लिफ्ट को देखने के लिये डक्ट में नीचे के और देखते हुये अंदर झांक रही होती है.