महाराष्ट्र के नागपुर में एसबीआई शाखा में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. आरोपी ने कथित तौर पर बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब चार लाख रुपये लूट लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हुई. सक्करदरा पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आरोपी सूरज भोजराज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है.