महाराष्ट्र में नागपुर के खापरखेड़ा इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक सागर वानखेडे पुणे में नौकरी करता था और होली मनाने के लिए अपने गांव आया था. सागर और आरोपी महिला सोनाली गजभिये के बीच कॉलेज के दिनों से प्रेम संबंध थे, जो शादी के बाद भी जारी रहे.