गोरखपुर के सिकरीगंज में पुरानी रंजिश के चलते बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या कर दी गई. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल चौधरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. शरीर पर धारदार हथियार के करीब 20 वार के निशान मिले. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है.