मुंबई के मीरा रोड में हुए चाकू हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. आरोपी को 90 मिनट में गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जांच में सामने आए कट्टरपंथी संकेतों ने मामले को और गंभीर बना दिया है. एटीएस अब आरोपी के डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि वह अकेले प्रभावित हुआ या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा था.