मेयर का कहना है कि मुंबई में महापुर स्वच्छता अभियान के तहत 365 दिनों का पूरा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस अभियान में सभी लोगों को स्वच्छता और सफाई के काम में जुड़ने का आवाहन किया जा रहा है. इसके लिए प्रोत्साहन भी रखा गया है जिससे लोग उत्साहित होकर सफाई में हिस्सा लें. सोसाइटियों को भी इसमें शामिल किया गया है जिससे स्वच्छता का सुदृढ़ प्रभाव पड़े. खास बात यह है कि नगर सेवकों के लिए विशेष प्रावधान हैं. जो भी नगर सेवक अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाएगा उसे एक करोड़ रुपये की नगर सेवक निधि में सहायता दी जाएगी. यह प्रोत्साहन स्वच्छ मुंबई बनाने के लिए एक बड़ा कदम है जो न केवल सफाई बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाएगा.