मुंबई में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात धीमा पड़ गया, जबकि अंधेरी सबवे को पानी भरने की वजह से बंद करना पड़ा. मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.