मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को हुए सीजेपी प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक आयोजकों के साथ 400 से 500 अज्ञात समर्थकों और प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है. इस बीच प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों की कथित भागीदारी और उनकी तस्वीरें वीडियो प्रसारित होने की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी संज्ञान ले चुका है. पुलिस ने अपराध संख्या 515/26 दर्ज कर जांच शुरू की है.