आईपीएल 2026 में जहां प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है, वहीं महेंद्र सिंह धोनी की वापसी सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है. धोनी टीम के साथ मौजूद हैं, नेट्स में अभ्यास भी कर रहे हैं, लेकिन अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं. सीएसके के लिए हर मैच अहम हो चुका है और फैन्स लगातार इंतजार कर रहे हैं कि ‘थाला’ कब वापसी करेंगे.