मध्यप्रदेश में बड़नगर के झलारियां गांव में गुरूवार को एक गंभीर हादसा हो गया. यहां तीन साल का एक मासूम बच्चा खेत के बोरिंग में गिर गया. घटना की जानकारी लगते ही बड़नगर और उज्जैन से रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया. अभी खबर बनाए जाने तक बच्चा बोरवेल में फंसा हुआ है और रेस्क्यू टीमें उसे बचाने के प्रयास में जुटी हैं. बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पाकर उज्जैन के कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली.