मध्य प्रदेश के खरगोन में निजी स्कूल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां स्कूल प्रबंधन की गलती का खामियाजा 23 छात्रों को भुगतना पड़ा. भीकनगांव स्थित श्री गायत्री विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म तो भरवा लिए, लेकिन उनकी परीक्षा फीस माध्यमिक शिक्षा मंडल में जमा नहीं कराई. इसका नतीजा यह हुआ कि 12वीं के 10 छात्र अंग्रेजी का पहला पेपर नहीं दे सके. As a result, 10 12th-grade students were unable to take the first English paper.