हाइवे पर चल रही एक मोपेड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते मोपेड धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.