20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है. इस सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी मोर्चेबंदी में लगे हुए हैं. बीजेपी लगातार बैठकों कर रणनीति बना रही है तो कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रैटेजी ग्रुप ने भी सत्र के लिए गहन मंथन किया है. दोनों दल सत्र में अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं ताकि वो केंद्र और राज्यों से जुड़े अहम मुद्दों पर प्रभावी तरीके से चर्चा कर सकें. इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिलों और नीतिगत प्रस्तावों पर विचार होना है.