मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा जिसमें कुल 25 दिन होंगे. इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा में कुल 19 बैठकें आयोजित की जाएंगी. सभी बैठकें हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है. विपक्ष सरकार को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है तो वहीं सरकार भी कानून निर्माण को लेकर पूरी तरह तैयार है और विपक्ष के बयान का जवाब देने हेतु सतर्क है.