ईरान में चार दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक तौर पर मोजताबा खामेनेई को देश का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया है. मोजताबा खामेनेई पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं, जिनकी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले में मौत हो गई थी. ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उन्हें चुना है और जनता से उनके समर्थन की अपील की है.