मोहम्मद फैज का कहना है कि हाल ही में यहां जो घटना हुई है उससे कई राजनीतिक दलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पत्थरबाजी जैसी घटना कैसे और क्यों हुई यह जानना जरूरी है. समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना होगा. कई बार ऐसी घटनाओं को लेकर मुसलमानों की छवि गलत रूप में पेश की जाती है जबकि कई असामाजिक तत्व ही इनके पीछे होते हैं.