प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 50 मिनट की द्विपक्षीय बैठक में रिश्तों को रणनीतिक दिशा देने पर जोर रहा. पीएम मोदी ने आपसी संबंधों के लिए पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और हित के तीन सिद्धांतों पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने कहा कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए. सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, आपूर्ति श्रृंखला और लोगों की आवाजाही बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.