फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा का केंद्र बनी रही. लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के हावभाव, बातचीत और सार्वजनिक उपस्थिति पर भी नजर रही. ऐसे समय में हुई यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच कई रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक मुद्दों पर लगातार संवाद जारी है.