कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही 98 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को गले लगाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. यह दृश्य तुरंत चर्चा में आ गया. माखनलाल सरकार लंबे समय से राष्ट्रवादी आंदोलन और बीजेपी संगठन से जुड़े रहे हैं और बंगाल में पार्टी विस्तार में अहम भूमिका निभा चुके हैं.