पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑडियो संदेश जारी कर जनता का आभार जताया. उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का पवित्र उत्सव बताते हुए इसे तीर्थ यात्रा जैसा अनुभव बताया. साथ ही लोगों से अधिक मतदान करने की अपील की. उनका यह संदेश चुनावी माहौल में जनता से जुड़ाव और समर्थन को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है