यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना MV GOLDEN LEO पर हुए हमले में चार भारतीय क्रू सदस्यों की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए शोक जताया और घायल भारतीय को हरसंभव सहायता देने की बात कही. भारत ने व्यावसायिक जहाजों पर हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे हमले निर्दोष नागरिकों की जान को खतरे में डालते हैं और समुद्री व्यापार तथा नौवहन की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल असर डालते हैं.