यूपी की संत कबीर नगर पुलिस ने झपटमारी और छिनैती करने वाले दो शातिर अपराधियों को अरेस्ट किया. इनके नाम मोहम्मद कामिल उर्फ अली और मोहम्मद अहमद उर्फ नाटे है. इन आरोपियों ने एक महिला से पानी मांगने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था. जिसे बाद में उन्होंने पच्चीस हजार रुपये में बेच दिया.