मेहसाणा-दिल्ली हाईवे पर ऊंझा के उनावा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ, जब राजस्थान के पाली जिले से शादी समारोह में शामिल होकर अहमदाबाद लौट रहा एक परिवार इको कार से सफर कर रहा था. तड़के हाईवे पर अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.