मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मौत की सज़ा सुनाए जाने के बाद अब उनकी बेटी के भविष्य पर चर्चा हो रही है. इसी बीच मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने बच्ची की पढ़ाई, इलाज, कपड़ों और भविष्य के खर्च उठाने की पेशकश की है. उन्होंने अदालत में आवेदन देकर परवरिश की आर्थिक जिम्मेदारी लेने की अनुमति मांगी है. हालांकि, बच्ची की जिम्मेदारी सौंपने पर अंतिम फैसला अदालत का होगा.