झांसी के मऊरानीपुर का जलविहार महोत्सव सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा है. यहां श्री गूदर बादशाह का देव विमान सबसे आगे चलता है और पीछे 80 से अधिक देव विमानों का कारवां रहता है. ब्रिटिश काल से जुड़ी इस परंपरा को अब प्रांतीय मेले का दर्जा दिलाने की तैयारी है.