यूपी के कन्नौज में जमीन खरीदने की खुशी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई. शेखाना मोहल्ला के रहने वाले निजामुद्दीन ने एक दिन पहले डेढ़ बिसवा जमीन खरीदी थी. इसी को लेकर खुशी में बुधवार सुबह मिठाई बांटने निकला था. वह अपने दोस्त के घर लड्डू देने पहुंचा था, तभी मोहल्ले के बसीर मुल्ला नाम के व्यक्ति ने वहां आकर झगड़ा करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते उसने अंगौछे से निजामुद्दीन का गला कस दिया और घसीटने लगा, जिससे निजामुद्दीन की मौत हो गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.