उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के हालूपुरा गांव में 50 वर्षीय अनिल कुमार की ससुराल में गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. दरअसल, अनिल का अपने साले की पत्नी के साथ पिछले करीब दस वर्षों से अफेयर चल रहा था.