पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने बीजेपी के हमलों के बीच एक नई राजनीतिक रणनीति अपनाई है. उन्होंने धार्मिक पक्ष को अपनाते हुए दीघा में भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर का लोकार्पण किया है. इसके साथ ही कोलकाता में दुर्गा आंगन की नींव रखी और सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर के निर्माण की घोषणा की.