इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक भयंकर ट्रेन दुर्घटना हुई है जहां दो ट्रेनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने और नुकसान की पूर्ति के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है. यह हादसा वहां के लोगों के लिए एक बड़ा सदमा है.