बिहार की अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने संगठन की नई टीम घोषित की, जिसमें बिहार के छह युवा नेताओं को जगह मिली है. मैथिली ठाकुर को फिलहाल कोई पदाधिकारी की जिम्मेदारी नहीं दी गई है. वहीं, राज राजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. नई टीम में अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.