महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार बताए जा रहे आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किए जाने का दावा पुलिस ने किया है. पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित पेपर लीक नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है.