महाराष्ट्र के पंढरपुर की कुंभार गली में 7 महीने पुरानी दोहरे हत्याकांड की गुत्थी आखिर सुलझ गई. 15 जुलाई 2025 को सुरेखा संजय जगताप और उनके बेटे लखन को उनके घर में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी, और जांच में मदद का नाटक किया था, वही असली आरोपी निकला. पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचनाओं के सहारे दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया. इन तीनों में एक नाबालिग भी शामिल है.