महाराष्ट्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद ईंधन की खपत घटाने और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. कैबिनेट की आज की बैठक में हाइब्रिड मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया गया है. इस मॉडल के तहत जो मंत्री मुंबई या मर रीजन के बाहर से हैं, वे ऑनलाइन शामिल होंगे जबकि जो मंत्री आसपास के हैं, वे शारीरिक रूप से उपस्थित रहेंगे.