उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शादीशुदा मामी ने अपने ही भांजे के साथ मिलकर सास की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचा दिया. हैरानी की बात ये है कि हत्या से पहले आरोपी मामी ने 10 दिन पहले भी सास को चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की थी.