उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां लव मैरिज से नाराज पिता ने अपने दामाद की पीट पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय विष्णु यादव के रूप में हुई है, जिसने चार साल पहले साक्षी नाम की लड़की से शादी की थी.