लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अवैध मजारों को लेकर विवाद फिर से बढ़ गया है. प्रशासन ने पांच अवैध मजारों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. 22 जनवरी को मजार कमिटी को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें से केवल एक कमिटी ने जवाब दिया है और कहा कि मजार 1941 से पहले की है.