UP के लखनऊ में 40 रुपये के बन-मक्खन को लेकर हुए विवाद के दौरान खुद को IPS अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति की असलियत सामने आ गई. पुलिस जांच में वो प्राइवेट कंपनी का अकाउंटेंट निकला. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी इसी तरह खुद को अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह किया था.