लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घायल नेता की पहचान श्याम चेतन तिवारी के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.