सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक LPG की सप्लाई पर लगी सेक्टर-वार पाबंदियां हटा दी हैं. बल्क LPG सप्लाई भी आंशिक रूप से बहाल की गई है. हालांकि, घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कच्चे तेल की कीमतों में हालिया गिरावट और वैश्विक सप्लाई में सुधार के बीच ये फैसला कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है.