मिडल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध और उससे पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति की चिंता के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक ट्रक जिसमें 18 लाख रुपये कीमत के 524 रसोई गैस सिलेंडर लदे थे, चोरी हो गया. पुलिस ने खाली ट्रक बरामद कर लिया है लेकिन गैस सिलेंडरों की तलाश अभी जारी है.