वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में स्थित अन्न क्षेत्र भी एलपीजी संकट की आंच से अछूता नहीं रहा है. यहां रोजाना 850 से 1000 श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद के रूप में भोजन कराया जाता है, लेकिन गैस की किल्लत के कारण अब मेनू में कटौती करनी पड़ी है. पहले जहां प्रसाद की थाली में दो तरह की सब्जियां और सेवई दी जाती थीं, वहीं अब केवल एक सब्जी परोसी जा रही है और सेवई को मेनू से हटा दिया गया है.