मुंबई में एलपीजी की कमी एक गंभीर संकट बनती जा रही है, जिसका सबसे बड़ा असर होटल और रेस्टोरेंट्स पर दिखाई दे रहा है. होटल मालिक प्रशासन से नाराज हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस समस्या के बारे में पहले से तैयारी और संवाद होना चाहिए था. वर्तमान में मुंबई के लगभग 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट्स बंद हो चुके हैं और अगर गैस की आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो आने वाले 3 से 4 दिनों में यह संख्या 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.