मुंबई में लॉरेंस गैंग की लगातार धमकियों से बॉलीवुड में डर फैल गया है. हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई है जिसमें करोड़ों रुपए की मांग की गई है. इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी है और मामले की जांच चल रही है. इससे पहले रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी.