शिमला पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ढली संजौली बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि जब तक यह मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक इसका इस्तेमाल ना करें. यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. ऐसे में लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें.