राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में बानसूर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मामूली विवाद के बाद कुछ दबंग युवकों ने एक देवर और उसकी गर्भवती भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में गर्भवती महिला के पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.