कोलकाता के केष्टोपुर में कार चलाने की प्रैक्टिस कर रही महिला की कार अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों और बचाव दल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से कार बाहर निकाली. वहीं नागपुर में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हुई और एक गंभीर घायल है.