महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि 19 वर्षीय युवक ने अपने चचेरे चाचा के घर से 15 तोला सोने के गहने चुराए और उन्हें 10 लाख रुपये में बेच दिया. इस रकम से उसने नई महिंद्रा थार खरीदी. हैरानी तब हुई, जब युवक ने गाड़ी की पूजा में चोरी के शिकार चाचा को भी बुला लिया. पुलिस ने युवक और सुनार को हिरासत में लिया है.